हांसी में CM सैनी के दौरे पर भारी बवाल: CIA इंचार्ज ने छीनी AK-47, प्रदर्शनकारियों पर तानने का प्रयास; महिलाओं पर लाठीचार्ज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के हांसी में सीएम नायब सिंह सैनी के विरोध के दौरान भारी हंगामा। जीवन कुंडू हत्याकांड के विरोध में उतरी जनता पर पुलिस लाठीचार्ज, CIA इंचार्ज द्वारा AK-47 छीनने के प्रयास पर उठे सवाल।

जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की 13 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से भड़का जनआक्रोश, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली तस्वीरें आईं सामने
हांसी (हरियाणा) TAP NEWS सतबीर जांडली
एक तरफ जहां पूरा देश हर्षोल्लास के साथ अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के हांसी से लोकतंत्र और खाकी को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हांसी में तिरंगा फहराने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल और धक्का-मुक्की देखने को मिली।
दिवंगत जीवन कुंडू के मुख्य हत्यारों को घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही जनता और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए। इस दौरान न केवल प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बल प्रयोग व लाठीचार्ज किया गया, बल्कि सीआईए (CIA) इंचार्ज द्वारा साथी पुलिसकर्मी से AK-47 छीनकर भीड़ की तरफ तानने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर खड़े अधिकारी व पुलिस कर्मचारीयो ने उसको रोकने की कोशिश की इस कारण माहौल तनाव बन गया।
क्या था पूरा मामला?
दिवंगत जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग पिछले 13 दिनों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जब 15 अगस्त के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हांसी में ध्वजारोहण कार्यक्रम तय हुआ, तो आक्रोशित जनता और महिलाएं अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित पक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रहा है।
जब CIA इंचार्ज ने खोया आपा: AK-47 छीनने का प्रयास
कार्यक्रम स्थल के बाहर तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब जनता के विरोध को देखकर सीआईए इंचार्ज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो फुटेज के अनुसार:
- सीआईए इंचार्ज ने पास खड़े एक पुलिसकर्मी के हाथ से सर्विस राइफल AK-47 छीन ली और उसे प्रदर्शनकारियों की ओर रुख करने का प्रयास किया।
- मौके पर मौजूद अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और सीआईए इंचार्ज को बलपूर्वक रोका।
- इस घटनाक्रम ने मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए और आजादी के दिन जनरल डायर जैसी तानाशाही मानसिकता की याद दिला दी।
- हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2014 की नियमितीकरण नीतियों पर सरकार ने शुरू की कार्रवाई
महिलाओं पर लाठीचार्ज, लोकतंत्र के दावों पर सवाल
न्याय की गुहार लगा रही महिलाओं पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया। शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांग रहीं महिलाओं को रोकने के लिए बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई लोग चोटिल हुए।
जनता का आक्रोश:
“एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ’ और सुशासन का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ 13 दिनों से हत्यारों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है और न्याय मांगने वाली पीड़ित माताओं-बहनों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं।”
जनता के तीखे सवाल:
- क्या जनता के सवालों का जवाब गोलियां हैं? एक लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण विरोध कर रही निहत्थी जनता पर ऑटोमैटिक हथियार तानने की मानसिकता कहां तक जायज है?
- 13 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों? क्या पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता हत्यारों को पकड़ना है या पीड़ित परिवार की आवाज को कुचलना?
- लापरवाह और आक्रामक पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? क्या सरकार भीड़ पर हथियार तानने की कोशिश करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारी पर सख्त संज्ञान लेगी?
हरियाणा व देश-दुनिया की निष्पक्ष और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहिए The Asia Prime / TAP News के साथ।