Skip to content
https://annapurnafoods.in
Sports
Trending

गुंजन भैरो ने जीता कांस्य पदक, जांडली कलां का नाम रोशन | TAP NEWS

जांडली कलां की नन्ही पहलवान गुंजन भैरो ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, गांव में खुशी की लहर

जांडली कलां की छठी कक्षा की छात्रा गुंजन भैरो ने पानीपत में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-11 कुश्ती प्रतियोगिता में 26 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गांव और फतेहाबाद का नाम रोशन किया।

जांडली कलां की नन्ही पहलवान गुंजन भैरो ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, गांव में खुशी की लहर

फतेहाबाद ब्यूरो THE ASIA PRIME/TAP NEWS । पानीपत में आयोजित आठवीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले की होनहार बेटियों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जांडली कलां की नन्ही पहलवान गुंजन भैरो ने 26 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडली कलां की छठी कक्षा की छात्रा गुंजन हरिराम उदयचंद कुश्ती अखाड़े में अभ्यास करती हैं। कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की उपलब्धि से गांव जांडली कलां सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिसार : आजाद नगर में लिव-इन में रह रहे किरमारा निवासी सचिन और रोहतक निवासी मनीषा की मौत, नहर किनारे बिगड़ी थी हालत; पुलिस जांच में जुटी

इसी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, धारसूल की छात्रा दीपांशु ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर फतेहाबाद जिले का गौरव बढ़ाया। जिला मौलिक शिक्षा विभाग, फतेहाबाद ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

खेल के माहौल में पली-बढ़ी है गुंजन

गुंजन के पिता अनिल कुमार गांव में पंचायत की ओर से संचालित हैंडबॉल नर्सरी में कोच हैं। खेल के प्रति परिवार के सकारात्मक माहौल और नियमित अभ्यास ने गुंजन को इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय हरिराम उदयचंद कुश्ती अखाड़े के संचालक मास्टर सुनील भैरो, कोच नरेश जांगड़ा और विद्यालय के समस्त स्टाफ को दिया है।

स्कूल प्रिंसिपल ने बताया विद्यालय के लिए गौरव का पल

विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा कि गुंजन की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। एक छात्रा का पढ़ाई के साथ खेलों में भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देता रहेगा।

हरियाणा बिजली निजीकरण: जनता, किसान और उपभोक्ताओं पर असर

मास्टर सुनील भैरो बोले- मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

हरिराम उदयचंद कुश्ती अखाड़े के संचालक मास्टर सुनील भैरो ने कहा कि गुंजन ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इतनी कम उम्र में राज्य स्तर पर पदक जीतना उसके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उनका प्रयास है कि गांव की बेटियों को कुश्ती सहित अन्य खेलों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो ने दी बधाई

सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो ने गुंजन को बधाई देते हुए कहा कि गांव की बेटी ने राज्य स्तर पर पदक जीतकर जांडली कलां का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

गुंजन की इस उपलब्धि से जांडली कलां में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गुंजन भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी।

पंजाब में चिट्टे के नशे का जाल: जेल में बंद युवती ने सुनाई आपबीती, एक गांव की 17 लड़कियों को लेकर किया दावा जेल में बंद युवती की आपबीती | TAP News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button