Skip to content
https://annapurnafoods.in
Haryana
Trending

हरियाणा रोडवेज कर्मियों को नायब सरकार की बड़ी सौगात: ओवरटाइम, वर्दी और जूता भत्ता बढ़ा; 2072 नियमित भर्तियां

हरियाणा रोडवेज कर्मियों को नायब सरकार की बड़ी सौगात: वर्दी, जूता और ओवरटाइम भत्ता बढ़ा; 2072 नई भर्तियों व 700 प्रमोशन का रास्ता साफ

परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक में 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति; सुरक्षा के लिए हर जिले में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

​चंडीगढ़ | सतबीर जांडली THE ASIA PRIME / TAP NEWS

​हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और परिवहन मंत्री अनिल विज के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री ने चालकों और परिचालकों के ओवरटाइम, वर्दी तथा जूता भत्ते में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

​इस फैसले से प्रदेश भर के हजारों रोडवेज चालकों, परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

​भत्तों में हुई बंपर बढ़ोतरी: क्या-क्या बदला?

​मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत नए प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में संशोधन किया गया है:

  • ​ओवरटाइम नियम: चालकों एवं परिचालकों को अब 8 घंटे की नियमित ड्यूटी पूरी करने के बाद अतिरिक्त समय का ओवरटाइम भत्ता दिया जाएगा।
  • ​गर्मी की वर्दी भत्ता: 1350 रुपये से बढ़ाकर सीधा 2000 रुपये किया गया।
  • ​सर्दी की वर्दी भत्ता: 1450 रुपये से बढ़ाकर 1780 रुपये किया गया।
  • ​जूता भत्ता: 1000 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये कर दिया गया।

​नई भर्तियां और पदोन्नति का बड़ा ऐलान

​बैठक में विभाग में खाली पड़े पदों को भरने और कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए:

​कर्मचारियों की सुरक्षा: हर जिले में तैनात होगा नोडल अधिकारी

​ड्यूटी के दौरान मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा चालक-परिचालकों के साथ होने वाले झगड़ों और मारपीट की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने निर्णय लिया कि प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ त्वरित समन्वय स्थापित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा।

​वित्त विभाग और सरकार के पास भेजे गए अहम प्रस्ताव

​कई नीतिगत और वित्तीय मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए सरकार व वित्त विभाग को भेजा जा रहा है:

  1. ​वेतन वृद्धि और ग्रेड पे: परिचालकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी के लिए पड़ोसी राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। साथ ही लिपिकों की तर्ज पर परिचालकों को तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धियां देने का मामला वित्त विभाग को भेजा गया है।
  2. ​हैवी पे ग्रेड व स्टैंड इंचार्ज: चालकों को हैवी पे ग्रेड देने और स्टैंड इंचार्ज का नया पद सृजित करने के प्रस्ताव का दोबारा अध्ययन कराया जाएगा।
  3. ​अर्जित अवकाश व बोनस: चालक, परिचालक, उप-निरीक्षक, निरीक्षक और कर्मशाला कर्मियों को पूर्व की भांति अर्जित अवकाश देने और एक माह के वेतन के बराबर बोनस देने का मामला सीएम के समक्ष विचाराधीन रहेगा।
  4. ​कच्चे कर्मियों का नियमितीकरण: एचकेआरएन (HKRN) व पार्ट-2 के तहत कार्यरत परिचालकों व हेल्पर्स को नियमित करने और वर्ष 2018 के ग्रुप-डी कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नत करने को लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

​निजी बसों की मनमानी पर लगेगी लगाम

​परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि हरियाणा रोडवेज की बसों की समय-सारिणी (टाइम टेबल) में तुरंत आवश्यक सुधार किए जाएं। उन्होंने दो-टूक कहा कि किसी भी रूट पर हरियाणा रोडवेज की बस के निर्धारित समय से ठीक पहले निजी बसों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जंतर-मंतर पर सिर फोड़ने का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज लाल किले की VIP दीर्घा में? वायरल वीडियो पर बवाल

​हरियाणा के कर्मचारियों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए THE ASIA PRIME / TAP NEWS के साथ।

Back to top button