CJI सूर्यकांत का हिसार में भव्य स्वागत: 50 व्यंजनों वाला ‘स्टेट डिनर’ और पैतृक गांव पेटवाड़ में होगा भव्य स्वागत
कानून मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पैतृक गांव में होगा नागरिक अभिनंदन

”CJI सूर्यकांत के हिसार आगमन पर उत्सव जैसा माहौल। 50 व्यंजनों वाला स्टेट डिनर, तनोट और बरवाला कोर्ट का उद्घाटन और पैतृक गांव पेटवाड़ में दिवाली जैसा स्वागत। पूरी रिपोर्ट।”
हिसार (The Asia Prime): भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 9 और 10 जनवरी को अपने गृह जिले हिसार के प्रवास पर रहेंगे। चीफ जस्टिस बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंच रहे जस्टिस सूर्यकांत के स्वागत के लिए पूरा जिला और शासन-प्रशासन पलक-पावड़े बिछाए खड़ा है। हरियाणा सरकार की ओर से उनके लिए एक भव्य ‘स्टेट डिनर’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक खास व्यंजनों को शामिल किया गया है।
श्रीलंकाई करी से लेकर सरसों के साग तक: ऐसा होगा मैन्यू
शहर के होटल ‘लेमन ट्री’ में आयोजित होने वाले स्टेट डिनर के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मैन्यू में सादगी और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा:
- खास डिश: सीजेआई के लिए श्रीलंका की पारंपरिक ‘श्रीलंकाई वेजिटेबल करी’ (नारियल दूध और करी पत्ते वाली) तैयार की जा रही है।
- देसी तड़का: सर्दियों के लिहाज से सरसों का साग, मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी भी परोसी जाएगी।
- व्यंजनों की भरमार: मैन्यू में पनीर रूलादे, दाल मखनी, भरवा आलू खुंब, तवा वेजिटेबल, गोल गप्पे, दही भल्ले और 9 तरह की रोटियां शामिल हैं।
- मीठे में खास: केसर रसमलाई, गाजर का हलवा, जलेबी-दूध और चॉकलेट ब्राउनी जैसी 7 तरह की डेजर्ट आइटम मेहमानों का मुंह मीठा कराएंगी।

हिसार एयरपोर्ट पर लैंड होगा प्लेन, हांसी-बरवाला में कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, CJI सूर्यकांत का विमान 9 जनवरी दोपहर 3 बजे हिसार एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
- पहला दिन: एयरपोर्ट से वे सीधे हांसी जाएंगे, जहां बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद हिसार बार के ‘हाई टी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात को स्टेट डिनर में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोजन करेंगे।
- दूसरा दिन: अगले दिन वह बरवाला और नारनौंद कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अपने पुराने कॉलेज (गवर्नमेंट कॉलेज हिसार) की एलुमनी मीट में भी हिस्सा लेंगे।
- HPSC चेयरमैन के बयान पर मचा बवाल: सुरजेवाला बोले- “हरियाणा के युवाओं को ‘नालायक’ कहना प्रदेश का अपमान, आलोक वर्मा तुरंत इस्तीफा दें”
गांव पेटवाड़ में ‘रामलला’ जैसा स्वागत, जुटेंगे दिग्गज
जस्टिस सूर्यकांत के पैतृक गांव पेटवाड़ में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने लाडले का स्वागत ‘रामलला’ के आगमन जैसा करेंगे और गांव में दिवाली मनाई जाएगी।
- सम्मान समारोह: गांव के स्कूल में आयोजित समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शिरकत करेंगे।
- सादा जीवन: सीजेआई के बड़े भाई शिवकांत और मास्टर ऋषिकांत ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत को जमीन से जुड़ाव और सादा खाना बेहद पसंद है। उन्हें घर की लस्सी, मूंग की दाल और बाजरे की रोटी विशेष प्रिय है।
- विशेष विश्लेषण: यासीन मलिक का ‘राजनीतिक एटम बम’, क्या दिल्ली के सफेदपोशों ने ही कश्मीर को सुलगता रखा?