नरवाना को मिली 206 करोड़ की सौगात, CM ने किया 19 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

नरवाना में विकास की नई सौगात: CM ने दी 206 करोड़ की परियोजनाएं, धन्यवाद एवं विकास रैली में उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो:The ASIA PRIME/ TAP News
हरियाणा के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में आज आयोजित ‘धन्यवाद एवं विकास रैली’ में अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। इस रैली का आयोजन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में हुआ।
लोगो की उमीद से ज्यादा मिला
लोगों की उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस रैली में क्षेत्र को कुछ करोड़ की सौगात देंगे, लेकिन उम्मीद से भी बढ़कर, 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नॉन-स्टॉप सरकार हरियाणा के समग्र विकास के साथ-साथ नरवाना में भी तीन गुना रफ्तार से विकास कार्य कर रही है।
नरवाना बाबा गैबी की शरण स्थली
इस अवसर पर बाबा गैबी के संरक्षण में फल-फूल रही नरवाना की धरती पर आए हजारों लोग उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। रैली के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक बताया