Fatehabad :जांडली कलां में 21 वीर सपूतों का सामूहिक ध्वजारोहण – स्वतंत्रता दिवस पर गूँजी देशभक्ति”

जांडली कलां में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया – 21 भूतपूर्व सैनिकों ने सामूहिक रूप से फहराया तिरंगा
फ़तेहाबाद | The ASIA PRIME /#TAPNews
हरियाणा के फ़तेहाबाद ज़िले के गाँव जांडली कलां में इस स्वतंत्रता दिवस का दृश्य बेहद खास रहा। गाँव के 21 भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने कभी देश की सीमाओं पर तिरंगे की रक्षा की थी, आज अपने ही गाँव के आँगन में एक साथ मिलकर ध्वजारोहण कर गर्व का क्षण बनाया।
कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडली कलां में 15 अगस्त 2025 की सुबह 8:30 बजे हुआ। पूरे गाँव में पहले से ही देशभक्ति का माहौल था, और स्कूल प्रबंधन समिति ने इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
गाँव के वीरों का सम्मान
कार्यक्रम में 21 पूर्व सैनिकों का भव्य स्वागत किया गया। गाँव की सरपंच शीला देवी भैरो ने सभी पूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और कार्यक्रम आयोजन टीम का धन्यवाद किया।
सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों के नाम इस प्रकार हैं:
1. Shri Jai Lal s/o Hemraj Manderna
2. Shri Karnail s/o Jai Lal Manderna
3. Shri Shamsher s/o Chandi Ram Manderna
4. Shri Hoshiar Singh s/o Lahri Ram Grewal
5. Shri Ramkumar s/o Ran Singh Kohad
6. Shri Suresh s/o Om Prakash Kohad
7. Captain Satyanarayan s/o Chatar Singh Prajapat
8. Shri Leelu Ram s/o Maniram Soni
9. Shri Amar Singh s/o Goda Ram Soni
10. Shri Randhir Singh s/o Jali Ram Bheron
11. Shri Mahesh s/o Rohtash Bheron
12. Shri Balwan s/o Sitaram Bheron
13. Shri Mandeep s/o Balbir Bheron
14. Shri Ramesh s/o Bharat Singh Bheron
15. Shri Virendra s/o Raghveer Bheron
16. Shri Dharmendra s/o Nihal Singh Fauji
17. Shri Subhash s/o Mangat Ram Bheron
18. Shri Balwant s/o Shyodatt Bheron
19. Shri Satpal s/o Hirduram Bheron
20. Captain Shamsher s/o Ramji Lal Jaglan
21. Shri Rai Singh s/o Bhana Ram Jaglan
सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो ने अपने संबोधन में बच्चों को देशभक्ति की प्रेरणा दी और जो बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती व जिनमें कविताएँ, देशभक्ति गीत और नृत्य शामिल थे इन सभी बच्चों को शसमान प्रोत्साहित किया।
भव्य तैयारियाँ और सांस्कृतिक रंग
स्कूल प्रबंधन समिति, प्रधान श्री विनोद कुमार मंडेरना, प्राचार्य सतीश कुमार, मुख्य शिक्षिका श्रीमती सुदेश, और सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गाँव के पूर्व सरपंच दल्बीर बोगड़िया, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह भैरो, और ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि राजबीर सोनी व गांव के गणमान्य व्यक्ति ओर समस्त ग्रामवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गर्व और प्रेरणा का पल
The ASIA PRIME की ओर से, हम जांडली कलां के इन वीर सपूतों को नमन करते हैं। वर्दी में रहते हुए उन्होंने देश की सेवा की, और अब गाँव में लौटकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं |
JandliKalan Fatehabad