पंजाबराजनीति

तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का दुखद निधन

तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का दुखद निधन

राजनीति और समाजसेवा को अपूरणीय क्षति

तरनतारन:
पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. सोहल एक ईमानदार, निष्ठावान और ज़मीन से जुड़े जनसेवक थे। उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा और मेहनत से किया।

वो न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक सरल, सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले इंसान भी थे। उनकी कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और विनम्र स्वभाव उन्हें आम जनमानस में विशेष स्थान दिलाता था।

उनका जाना न केवल पंजाब की राजनीति के लिए, बल्कि हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।
पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता में शोक की लहर है।

🕯️ ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana