क्राइम
Trending

फतेहाबाद : गोरखपुर गाँव के किसान से ‘कंबाइन’ के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी; नाभा के एग्रो वर्क्स मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत

पुरानी कंबाइन और साढ़े आठ लाख रुपये लेकर मुकरा आरोपी; न कंबाइन की आरसी दी और न ही बीमा के दस्तावेज, अब फोन उठाना भी किया बंद।

गोरखपुर (फतेहाबाद) के किसान सुभाष चंद्र के साथ नाभा के एग्रो वर्क्स संचालक ने की लाखों की धोखाधड़ी। कंबाइन के कागजात और पैसे हड़पने का आरोप, थाना भूना में शिकायत दर्ज।

भूना/फतेहाबाद ब्यूरो चीफ: सतबीर जांडली (The Asia Prime / TAP News) : जिला फतेहाबाद के उप-तहसील भूना के अंतर्गत आने वाले गांव गोरखपुर के एक किसान के साथ कंबाइन खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पंजाब के नाभा स्थित एक एग्रो वर्क्स के मालिक के खिलाफ थाना भूना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्यवाही और अपनी राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

सावधान! कहीं आपका लीवर भी तो नहीं दे रहा खतरे के संकेत? पहचानें लक्षण और अपनाएं ये अचूक घरेलू उपाय

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस को दी गई शिकायत में सुभाष चंद्र पुत्र भगत राम, निवासी गोरखपुर ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को उन्होंने नरेन्द्रा एग्रो वर्क्स, भगवानीगढ़ रोड, नाभा (पटियाला) के मालिक नरेंद्र से नई कंबाइन लेने का सौदा किया था। समझौते के तहत नरेंद्र ने कहा था कि पुरानी कंबाइन और 8 लाख 50 हजार रुपये नकद देने पर वह नई कंबाइन दे देगा और साथ ही बैंक लोन भी करवा कर देगा।

किश्तों में हड़पे पैसे, दस्तावेज देने से किया इनकार

​पीड़ित के अनुसार, उन्होंने सौदे के समय 10,000 रुपये गूगल पे के जरिए नरेंद्र के खाते में भेजे। इसके बाद 4 जनवरी 2026 को नरेंद्र के कहने पर 6,000 रुपये उसके द्वारा बताए गए एक अन्य व्यक्ति नाजीर मोहम्मद उर्फ काला के खाते में ट्रांसफर किए गए। पैसे लेने के बाद नरेंद्र ने धोखाधड़ी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि कंबाइन तो दे दी गई लेकिन आज तक न तो उसकी आरसी (RC) दी गई और न ही बीमे की असली कॉपी।

नई दिल्ली : आप सांसद संजय सिंह ने संसद में पूजीपतियों का लोन माफी का मुद्दा जोर शोर से उठाया: “43 कंपनियों का 3.53 लाख करोड़ कर्ज माफ, पर किसानों-छात्रों के लिए पैसा नहीं”

संपर्क करने पर मिली खाली धमकी और आश्वासन

​शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 मार्च 2026 को जब वे खुद नाभा स्थित वर्कशॉप पर पहुंचे, तो वहां नरेंद्र नहीं मिला। उसके बड़े भाई सतनाम ने आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह 10 बजे तक पैसे वापस खाते में डाल दिए जाएंगे और दस्तावेज कूरियर कर दिए जाएंगे। लेकिन उस दिन के बाद से आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है। पीड़ित किसान अब न तो कंबाइन के कागजात ले पा रहा है और न ही उसे अपनी बकाया राशि वापस मिल रही है।

पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग

​थक-हारकर पीड़ित सुभाष चंद्र ने SHO थाना भूना को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी नरेंद्र और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने और अपने पैसे व कागजात वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​किसानों के साथ मशीनरी और औजारों के नाम पर होने वाली इस तरह की धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाहरी राज्यों के वर्कशॉप मालिक अक्सर भोले-भले किसानों को लोन और कागजात के झांसे में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। ‘The Asia Prime’ प्रशासन से मांग करता है कि ऐसे जालसाजों पर नकेल कसी जाए ताकि किसी और किसान की मेहनत की कमाई बर्बाद न हो।

नई दिल्ली: बैंकिंग जगत में एक बहुत बड़ा बदलाव: अब मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट होगा बैंक अकाउंट; RBI ला रहा है ‘यूनिवर्सल अकाउंट नंबर’ का मास्टर प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana