दुनिया
Trending

ट्रंप-मैक्रॉन के बीच छिड़ा ‘सोशल मीडिया युद्ध’; थप्पड़ के मजाक पर मिला मैक्रॉन की तरफ़ से ‘एपस्टीन’ वाला जवाब

ट्रंप ने मैक्रॉन की पत्नी के वायरल वीडियो पर कसा तंज, तो फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने 'पुराने रिश्तों' की तस्वीर दिखाकर किया पलटवार। मेलानिया ट्रंप की सफाई ने आग में डाला घी।

ट्रंप और मैक्रॉन के बीच छिड़ी फोटो की जंग। मैक्रॉन की पत्नी के थप्पड़ का मजाक उड़ाने पर ट्रंप को मिला एपस्टीन वाला जवाब। मेलानिया ट्रंप की सफाई ने बढ़ाई चर्चा।

वॉशिंगटन/पेरिस (The Asia Prime): अंतरराष्ट्रीय कूटनीति अब केवल मेजों और फाइलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) और सोशल मीडिया के अखाड़े में तब्दील हो चुकी है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बीच जो जुबानी जंग देखने को मिली, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। मामला अब देशों की नीतियों से निकलकर ‘निजी हमलों’ और ‘पुराने विवादों’ तक पहुँच गया है।

ट्रम्प और शहबाज शरीफ की ‘स्क्रिप्टेड’ डिप्लोमेसी का खुला मजाक; ‘Draft’ लिखकर किया पोस्ट और दुनिया के सामने खुली पोल

ट्रंप का ‘थप्पड़’ वाला तंज

​विवाद की शुरुआत तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक पुराने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए इमैनुएल मैक्रॉन का मजाक उड़ाया। उस वीडियो में कथित तौर पर मैक्रॉन की पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन उन्हें एक प्लेन से उतरते समय धक्का देती या थप्पड़ मारती जैसी दिख रही थीं। ट्रंप ने अपनी चिर-परिचित शैली में पोस्ट किया कि मैक्रॉन अभी भी उस “दाएं जबड़े पर पड़े प्रहार” से उबर रहे हैं। ट्रंप का यह तंज उन देशों के लिए था जो मध्य पूर्व में अमेरिका का साथ नहीं दे रहे थे, लेकिन निशाना मैक्रॉन की निजी जिंदगी बनी।

मैक्रॉन का ‘एपस्टीन’ वाला करारा पलटवार

​मैक्रॉन ने इस बार ‘चुप’ रहने के बजाय ‘ईंट का जवाब पत्थर से’ देने की नीति अपनाई। ट्रंप के निजी हमले के जवाब में मैक्रॉन ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया। चर्चा है कि मैक्रॉन की ओर से जेफ्री एपस्टीन (विवादित दिवंगत फाइनेंसर) के साथ ट्रंप परिवार, विशेषकर मेलानिया ट्रंप की पुरानी तस्वीरों को हवा दी गई। मैक्रॉन का यह कदम सीधा संदेश था— “जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए।”

प्रयागराज/झज्जर : महाकुंभ के ‘IIT वाले बाबा’ अभय सिंह ने रचाई शादी; करोड़ों का पैकेज और वैराग्य छोड़ थामा विदेशी दुल्हन का हाथ

मेलानिया ट्रंप की ‘अचानक’ सफाई और रहस्य

​इस पूरे विवाद में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब 9 अप्रैल 2026 को अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप अचानक व्हाइट हाउस के ग्रैंड फ़ोयर में आईं और एक बयान जारी किया। उन्होंने जेफ्री एपस्टीन के साथ अपने किसी भी तरह के रिश्ते से साफ इनकार किया।

  • मेलानिया का बयान: उन्होंने कहा, “मेरे और एपस्टीन के बीच संबंधों की खबरें पूरी तरह झूठ हैं। हम न्यूयॉर्क और पाम बीच के समान सामाजिक सर्किलों में थे, लेकिन हमारा कोई रिश्ता नहीं था।”
  • टाइमिंग पर सवाल: मेलानिया की यह सफाई ठीक उस समय आई जब मैक्रॉन और ट्रंप के बीच ‘फोटो वॉर’ छिड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि “तभी मैं कहूँ मिलैनिया सुबह-सुबह बिना बात सफाई देने क्यों आ गईं!”

कूटनीति या कॉमेडी सर्कस?

​दो शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपतियों के बीच इस तरह की ‘तू-तू मैं-मै’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप जहां मैक्रॉन की पत्नी के जरिए उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं मैक्रॉन ने ट्रंप के सबसे कमजोर ‘एपस्टीन कनेक्शन’ वाले दुखती रग पर हाथ रख दिया है।

​राजनीति जब निजी गरिमा की सीमाओं को लांघती है, तो वह कूटनीति नहीं बल्कि ‘कीचड़ उछालना’ बन जाती है। ट्रंप और मैक्रॉन की यह लड़ाई दिखाती है कि सोशल मीडिया के दौर में बड़े नेता भी भावनाओं और बदला लेने की प्रवृत्ति से अछूते नहीं हैं। लेकिन इस ‘वायरल फोटो चैलेंज’ में नुकसान किसी एक का नहीं, बल्कि उन देशों की गरिमा का हो रहा है जिनका ये प्रतिनिधित्व करते हैं।

जननायक से उप-प्रधानमंत्री तक: ‘ताऊ’ देवीलाल की पुण्यतिथि पर देश कर रहा नमन, जानें उनके संघर्ष की पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana