लोकल न्यूज़
Trending

फतेहाबाद : जांडली खुर्द में टला बड़ा हादसा: ‘The Asia Prime’ की खबर का बड़ा असर, वाटर वर्क्स में बिजली की समस्या हल

SDO भुना और XEN टोहाना ने निभाया वादा; सरपंच बलवंत सिंह पुनिया और ग्रामीणों की मेहनत लाई रंग। डॉ. सोमनाथ पुनिया ने प्रमुखता से उठाया था मामला।

जांडली खुर्द वाटर वर्क्स में बिजली की समस्या का समाधान। SDO भुना और XEN टोहाना ने पूरा किया आश्वासन। सरपंच बलवंत सिंह पुनिया और डॉ. सोमनाथ पुनिया ने जताया आभार

जांडली खुर्द/फतेहाबाद ब्यूरो चीफ: सतबीर जांडली (The Asia Prime / TAP News) : गांव जांडली खुर्द के वाटर वर्क्स में पिछले लंबे समय से गहराया बिजली का संकट और मौत को दावत दे रही जर्जर तारें व खमे अब बिजली विभाग के द्वारा समाधान किया गया हैं। ‘The Asia Prime’ (TAP News) द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद के बाद, प्रशासन ने अपना आश्वासन पूरा कर दिया है। वाटर वर्क्स में बिजली की समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जांडली कलां में गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’: विजय कमांडो के नेतृत्व में बच्चों ने निकाला विशाल देशभक्ति जुलूस

SDO भुना और XEN टोहाना का धन्यवाद

​इस गंभीर समस्या को लेकर ‘The Asia Prime’ के मुख्य संपादक सतबीर जांडली ने खुद XEN टोहाना  से बात की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जनहित में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। आज वह वादा पूरा हो चुका है। तकनीकी खामियों को दूर कर दिया गया है, जिससे कभी भी होने वाले बड़े हादसे का डर अब खत्म हो गया है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का साझा प्रयास

​इस सफलता के पीछे गांव के जागरूक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का बड़ा योगदान रहा है।गांव के सरपंच बलवंत सिंह पुनिया ने  कहा:

​”वाटर वर्क्स में बिजली की तारों  पोल और ट्रांसफार्मर की हालत इतनी खराब थी कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों के लिए हर पल खतरे का साया बना रहता था। हमने कई बार पत्राचार किया, लेकिन ‘The Asia Prime’ ने जब इस आवाज को बुलंद किया, तो अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। मैं इस सुधार के लिए प्रशासन और गांव के उन सभी युवाओं व बुजुर्गों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस काम में मेहनत की।”

नासिक सेक्स स्कैंडल: ‘कैप्टन’ खरात के पापों की आंच में झुलसी महायुति सरकार; CM फडणवीस के कड़े रुख के बाद रूपाली चाकणकर का इस्तीफा

इन सभी का रहा विशेष सहयोग

​मामले को सुलझाने में स्थानीय नेतृत्व ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान निम्नलिखित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया:

  • डॉ. सोमनाथ पुनिया: जिन्होंने सबसे पहले इस पूरे मामले को ‘TAP न्यूज़’ के संज्ञान में लाया और निरंतर फॉलोअप किया।
  • सरपंच बलवंत सिंह पुनिया: गांव के विकास और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत रहे।
  • जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति चेयरमैन: जिन्होंने प्रशासनिक स्तर पर इस मांग को मजबूती दी।

‘The Asia Prime’ की प्रतिबद्धता

​’The Asia Prime’ की ओर से मुख्य संपादक सतबीर जांडली ने SDO भुना, XEN टोहाना और समस्त ग्रामीणों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया का असली मकसद जनसमस्याओं का समाधान करवाना है। जांडली खुर्द वाटर वर्क्स का यह मामला उदाहरण है कि अगर जनता, जनप्रतिनिधि और मीडिया मिलकर प्रयास करें, तो किसी भी समस्या का हल मुमकिन है।

हिसार में सजेगा ‘कृषि कुंभ’: मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे HAU के ‘कृषि मेला खरीफ’ का भव्य आगाज; किसानों के लिए तकनीक और ज्ञान का संगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana