पंजाब
Trending

पंजाब की सियासत में भूचाल: मंत्री का नाम लेकर वेयरहाउस अफसर ने किया सुसाइड; CM भगवंत मान ने लिया मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

"खा ली सल्फास, भुल्लर के डर से"— मरने से पहले DM गगनदीप रंधावा ने जारी किया 12 सेकंड का वीडियो; मजीठिया का आरोप- "मंत्री ने अफसर को नग्न कर पीटा, परिवार को दी थी धमकी"

पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से वेयरहाउस DM ने किया सुसाइड। CM भगवंत मान ने लिया इस्तीफा। मजीठिया ने लगाए मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप।

चंडीगढ़/ ब्यूरो चीफ: सतबीर जांडली (The Asia Prime / TAP News)   : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के लिए आज का दिन भारी उथल-पुथल भरा रहा। अमृतसर में तैनात वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की कुर्सी चली गई है। मरने से पहले रंधावा ने एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मंत्री भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया।

टटीरी सॉन्ग’ विवाद: सिंगर बादशाह से पंचकूला में 1 घंटे तक पूछताछ; हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद चुपके से पहुंचे थाने

12 सेकंड का ‘डेथ वीडियो’ और सुसाइड

​अमृतसर में तैनात DM गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड से पहले 12 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने कहा:

“खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।”

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पंजाब की सियासत गरमा गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा मांग लिया। CM मान ने कहा कि जांच निष्पक्ष हो और किसी भी तरह से प्रभावित न हो, इसलिए इस्तीफा लिया गया है। मामले की जांच अब चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंपी गई है।

संसद में गूंजी किसानों की हुंकार: राहुल गांधी ने कृषि बजट को बताया ‘दिखावा’; कपास और दालों के गिरते उत्पादन पर घेरी मोदी सरकार

विपक्ष के गंभीर आरोप: “मंत्री के पिता के लिए टेंडर का दबाव”

​अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने इस मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मजीठिया के अनुसार:

  • टेंडर विवाद: FCI के वेयरहाउस टेंडर के लिए मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने पिता के नाम पर आवेदन किया था।
  • प्रताड़ना की हद: जब पॉलिसी के हिसाब से टेंडर नहीं मिला, तो मंत्री ने अफसर को अपने घर बुलाकर मारपीट की। आरोप है कि अफसर को नग्न कर उसकी वीडियो बनाई गई।
  • गैंगस्टर की धमकी: मजीठिया ने दावा किया कि मंत्री ने रंधावा को धमकी दी थी कि उसकी बेटी को गैंगस्टरों से मरवा दिया जाएगा।

इस्तीफे पर बोले लालजीत भुल्लर: “आरोप झूठे हैं”

​वहीं, इस्तीफा देने के बाद लालजीत भुल्लर ने सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, “जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और जांच में सब साफ हो जाएगा।”

कुरुक्षेत्र: जहरीली शराब कांड: पूर्व विधायक के बेटे और पूर्व जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत का सरेंडर; ₹50 हजार के इनामी आरोपी ने कोर्ट में टेके घुटने

परिवार का प्रदर्शन: “बिना FIR नहीं लेंगे डेडबॉडी”

​मृतक रंधावा के परिवार ने गहरा रोष जताते हुए अस्पताल से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार की मांग है कि जब तक लालजीत भुल्लर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने (Section 306) का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मजीठिया ने इस मामले की CBI जांच और शव का पोस्टमार्टम AIIMS या PGI से कराने की मांग की है।

​एक उच्च शिक्षित (PhD, MBA) और ईमानदार अफसर का इस तरह वीडियो बनाकर सुसाइड करना व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। यदि एक मंत्री स्तर का व्यक्ति टेंडर के लिए अफसरों को धमका रहा है, तो ‘बदलाव’ के दावों की हकीकत क्या है? केवल इस्तीफा लेना काफी नहीं है, इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना जरूरी है ताकि किसी और ‘गगनदीप’ को सल्फास न खानी पड़े।

“रियायत सिर्फ भारत की जनता के लिए…”— ईरान का बड़ा बयान; हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को रास्ता देने का असल कारण आया सामने!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana