देश
Trending

CJI सूर्यकांत का हिसार में भव्य स्वागत: 50 व्यंजनों वाला ‘स्टेट डिनर’ और पैतृक गांव पेटवाड़ में होगा भव्य स्वागत

कानून मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पैतृक गांव में होगा नागरिक अभिनंदन

​”CJI सूर्यकांत के हिसार आगमन पर उत्सव जैसा माहौल। 50 व्यंजनों वाला स्टेट डिनर, तनोट और बरवाला कोर्ट का उद्घाटन और पैतृक गांव पेटवाड़ में दिवाली जैसा स्वागत। पूरी रिपोर्ट।”

हिसार (The Asia Prime): भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 9 और 10 जनवरी को अपने गृह जिले हिसार के प्रवास पर रहेंगे। चीफ जस्टिस बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंच रहे जस्टिस सूर्यकांत के स्वागत के लिए पूरा जिला और शासन-प्रशासन पलक-पावड़े बिछाए खड़ा है। हरियाणा सरकार की ओर से उनके लिए एक भव्य ‘स्टेट डिनर’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक खास व्यंजनों को शामिल किया गया है।

हरियाणा में BPL कार्ड धारकों पर बड़ी कार्रवाई: अब रजिस्ट्री, बैंक लोन और बच्चों की स्कूल फीस से खुलेगी पोल; तुरंत कटेगा नाम

श्रीलंकाई करी से लेकर सरसों के साग तक: ऐसा होगा मैन्यू

​शहर के होटल ‘लेमन ट्री’ में आयोजित होने वाले स्टेट डिनर के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मैन्यू में सादगी और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा:

  • खास डिश: सीजेआई के लिए श्रीलंका की पारंपरिक ‘श्रीलंकाई वेजिटेबल करी’ (नारियल दूध और करी पत्ते वाली) तैयार की जा रही है।
  • देसी तड़का: सर्दियों के लिहाज से सरसों का साग, मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी भी परोसी जाएगी।
  • व्यंजनों की भरमार: मैन्यू में पनीर रूलादे, दाल मखनी, भरवा आलू खुंब, तवा वेजिटेबल, गोल गप्पे, दही भल्ले और 9 तरह की रोटियां शामिल हैं।
  • मीठे में खास: केसर रसमलाई, गाजर का हलवा, जलेबी-दूध और चॉकलेट ब्राउनी जैसी 7 तरह की डेजर्ट आइटम मेहमानों का मुंह मीठा कराएंगी।

हिसार एयरपोर्ट पर लैंड होगा प्लेन, हांसी-बरवाला में कार्यक्रम

​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, CJI सूर्यकांत का विमान 9 जनवरी दोपहर 3 बजे हिसार एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

गांव पेटवाड़ में ‘रामलला’ जैसा स्वागत, जुटेंगे दिग्गज

​जस्टिस सूर्यकांत के पैतृक गांव पेटवाड़ में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने लाडले का स्वागत ‘रामलला’ के आगमन जैसा करेंगे और गांव में दिवाली मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana