पंजाब
Trending

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: अब हर नागरिक को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ़्त इलाज; भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला

पंजाब में स्वास्थ्य का नया दौर: ₹10 लाख के मुफ़्त इलाज की गारंटी शुरू; आम आदमी पार्टी ने पूरा किया अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा"

पंजाब सरकार का बड़ा धमाका! अब हर पंजाबी को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज। बिना भेदभाव और बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

चंडीगढ़ (The Asia Prime) by satbir Jandli: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के लोगों के लिए खुशियों का पिटारा खोलते हुए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है। अब पंजाब के हर नागरिक को सालाना ₹10 लाख तक का मुफ़्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाब की सेहत के लिए ‘गारंटी की जीत’ बताया है।

जींद: अमेजॉन से ‘एप्पल फोन’ मंगवाकर करोड़ों का चूना लगाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; क्रेटा गाड़ी और लाखों की नकदी बरामद

बिना किसी भेदभाव के मिलेगा लाभ

​इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है। पंजाब का हर परिवार इस योजना के दायरे में आएगा। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि स्वास्थ्य सेवाएं अब केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर आम नागरिक का मौलिक अधिकार होंगी।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

“स्वस्थ पंजाब, मजबूत पंजाब” का लक्ष्य

​मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “हमने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर दिया है। अब किसी भी पंजाबी को पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।” अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर इसे देश के लिए एक मॉडल बताया है।

​शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार का यह कदम राज्य की तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की ‘आउट ऑफ पॉकेट’ (जेब से होने वाला खर्च) लागत में भारी कमी आएगी।

खतरे में बेटियों का बचपन: 8 साल की उम्र में पीरियड्स और हाथ में गुड़िया; डॉ. सुजीत पाटल ने बताया क्यों ‘ब्रायलर मुर्गी’ बन रहे हैं हमारे बच्चे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana