राजनीति
Trending

बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की 10 करोड़ की मदद – मनोहर लाल खट्टर की घोषणा पर उठे सवाल

मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि हरियाणा सरकार पंजाब व जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ देगी। लेकिन सवाल उठा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री को करनी चाहिए थी।

ब्यूरो:The ASIA PRIME/TAP News

करनाल – पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई भीषण बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने राहत सहायता की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। यह राशि राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता, प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।

हालांकि, इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों और जनता के बीच चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि अगर यह सहायता हरियाणा सरकार की ओर से दी जा रही है, तो इसका ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी या प्रदेश सरकार के किसी मंत्री को करना चाहिए था। लेकिन घोषणा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई है।

इस पर लोग तंज कस रहे हैं कि क्या खट्टर अभी भी हरियाणा में “Super CM” की भूमिका निभा रहे हैं? इस बहस ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में सियासी सुगबुगाहट को हवा दे दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana