क्राइमराज्य
Trending

तीन अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान डोप में फंसीं – NADA ने लगाया प्रतिबंध

तीन अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान डोप में फंसीं – NADA ने लगाया प्रतिबंध

रिपोर्ट: The ASIA PRIME  | दिनांक: 9 जुलाई 2025

हरियाणा की तीन उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों को डोपिंग के आरोपों के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पुष्टि की है कि इन खिलाड़ियों के नमूने डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिबंधित खिलाड़ियों में देश की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन और ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली रीतिका हुड्डा, एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मुस्कान, और अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता नीतिका शामिल हैं।

रीतिका हुड्डा – ओलंपियन और विश्व चैंपियन

रोहतक की रहने वाली रीतिका हुड्डा ने भारत को गर्व का अहसास करवाया था जब उन्होंने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने पिछले साल 76 किलो भार वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, जो इस कैटेगरी में भारत की पहली महिला पहलवान बनीं।

NADA ने बताया कि रीतिका का डोप सैंपल मार्च 2025 में चयन ट्रायल के दौरान लिया गया था। सैंपल की विदेशी लैब में दोबारा टेस्टिंग की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं।

  मुस्कान – एशियन ब्रॉन्ज मेडलिस्ट
दिल्ली में 13 मई 2025 को राष्ट्रीय शिविर के दौरान मुस्कान का आउट-ऑफ-कॉम्पटीशन सैंपल लिया गया था। उस सैंपल में GW1516 सल्फोन नामक प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि हुई है। यह पदार्थ वजन घटाने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह WADA (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) द्वारा प्रतिबंधित है।

नीतिका – अंडर-20 एशियन चैंपियन
नीतिका, जो हाल ही में U-20 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थीं, उनका भी डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। NADA ने उनके नाम की पुष्टि करते हुए उन्हें भी अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

क्या है आगे की कार्रवाई?
तीनों पहलवानों को फिलहाल अस्थायी सस्पेंशन पर रखा गया है। वे चाहे तो इस निर्णय के खिलाफ सुनवाई और अपील कर सकती हैं। लेकिन यदि डोपिंग की पुष्टि होती है, तो उन्हें 4 साल तक का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है, जिससे उनका ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय करियर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

भारतीय कुश्ती पर बड़ा सवाल
इस घटना ने भारतीय कुश्ती में डोपिंग नियंत्रण प्रणाली और ट्रेनिंग वातावरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार डोपिंग मामलों के सामने आने से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर असर पड़ रहा है, और खिलाड़ियों के भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है।

THE ASIA PRIME की अपडेट के लिए हमें फॉलो करें:

🔴 YouTube: youtube.com/@theasiaprime
🔵 Facebook: facebook.com/theasiaprime
🌐 Website: www.theasiaprime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
© 2025 The Asia Prime | All Rights Reserved Contact: 9050215014 | Email: satbirchoudhary20@gmail.com Address: VPO Jandli Kalan, Teh Distt. Fatehabad, Haryana